{"_id":"209f7ae9f3da8da393df61307312a277","slug":"forced-to-root-out-lpg-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की किल्लत दूर करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की किल्लत दूर करने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में
विज्ञापन
गैस कंपनियों के अधिकारियों और वितरकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि
जिले में बीपीएल परिवारों के साथ अन्य लोगों को भी रसोई गैस कनेक्शन देने
में तेजी लाते हुए वितरण में पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने रसोई गैस की
किल्लत दूर करने पर जोर दिया।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2019 तक हर घर में रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे हर घर में गैैस चूल्हे पर खाना बने। इसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से बीपीएल एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को न्यूनतम दर पर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना चल रही है।
जिले में योजना में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। इसके लिए गैस एजेंसियों की ढिलाई और सरकारी तंत्र जिम्मेदार है। कहा कि कार्ड धारकों के लिए गैस वितरण लक्ष्य निर्धारित कर ब्लॉक स्तर पर कैंप लगा कर कनेक्शन जारी करें। प्रशासनिक स्तर पर आने वाली अड़चनों को दूर कराने के लिए वे अधिकारियों से बात करेंगे।
सांसद के मीडिया प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शिविर की तिथि भी तय की गई। इसके अनुसार 16 जनवरी 11 बजे से विक्रमजोत, 17 जनवरी को परशुरामपुर, 18 जनवरी को हर्रैया, 19 जनवरी को कप्तानगंज, बीस जनवरी को दुबौलिया, 23 जनवरी को कुदरहा, 24 जनवरी को बनकटी, 25जनवरी को बहादुरपुर, 27 को बस्ती सदर, 28 को सांऊघाट, 29 को रामनगर, 30 जनवरी सल्टौवा, 31 जनवरी को रुधौली और एक फरवरी को गौर विकास खंड मुख्यालय पर दिन में 11 बजे से शिविर लगाकर कनेक्शन दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर चेतन पटवारी, सफी अहमद सेल्स ऑफिसर, संजीव झा, राजीव भार्गव, अमित नरूला एवं अंशुमान टिग्गा एवं लगभग सभी वितरक उपस्थित रहे।