{"_id":"664a65a9ca48aef350030934","slug":"flying-squad-investigation-recovered-rs-179-lakh-from-pickup-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117426-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उड़नदस्ते की जांच में पिकअप से 1.79 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उड़नदस्ते की जांच में पिकअप से 1.79 लाख बरामद
Mon, 20 May 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए चल रही है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में बभनान-हर्रैया मार्ग पर पुलिस व एफएसटी की जांच में एक पिकअप से 1.79 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस रुपये के संबंध में संतोषजनक उत्तर न देने के कारण उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट रवि कुमार खरवार ने सीज कर दिया।
रविवार की सुबह करीब 9 बजे पुलिस व एफएसटी की टीम बभनान-हर्रैया मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक पिकअप को जांच के लिए टीम ने रोका। गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर रखे गए 1.79 लाख रुपये मिले। गाड़ी के चालक मुरौवा थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी निवासी अंकित वर्मा एवं सहकर्मी रामकरन निवासी मझरिया थाना कप्तानगंज से रुपये के संबंध में पूछताछ की गई, मगर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस धन की रसीद व कागज भी दोनों नहीं दिखा सके। नतीजतन मजिस्ट्रेट ने रुपये को सीज कर दिया।