फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flowers sold in large numbers...the fragrant bouquets also attracted people.

Basti News: खूब बिके फूल...सुगंध बिखेरते गुलदस्तों ने भी लुभाया

Fri, 02 Jan 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Flowers sold in large numbers...the fragrant bouquets also attracted people.
कंपनीबाग पर सजी फूलों की दुकान।
बस्ती। न्यू ईयर पर गिफ्ट, फूल, माला और गुलदस्ते की भी खूब बिक्री हुई। नए साल की पहली सुबह हुई तो शहर फूलों की दुकानों से सजा मिला। गांधीनगर, पुरानी बस्ती, आवास विकास मोड़ आदि स्थानों पर एक लाइन से दर्जनों फूल कारोबारी दुकाने सजाकर बैठे मिले।
विज्ञापन

नव वर्ष पर अपनों को उपहार भेंट करने के लिए लोग फूलों की दुकानों पर पहुंचने लगे। बजट के हिसाब से फूल से सजे गुलदस्ते, माला, गुलाब फूल आदि की जमकर खरीदारी हुई। ज्यादातर लोगों ने गुलाब और चमेली से सजे गुलदस्ते पसंद किए। इसकी कीमत दो सौ से पांच सौ रुपये तक रही। वहीं डंठल के साथ सिंगल गुलाब के फूल तीस रुपये में बिके।
विज्ञापन

फूल कारोबारी अमित माली ने बताया कि नए साल पर फूल का अच्छा कारोबार हुआ। ग्राहकों ने मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए फूल-माला की खरीदारी की। इसके अलावा लोग अपने सीनियर एवं अधिकारियों को उपहार भेंट करने के लिए गुलदस्ते भी खरीदे। इस बार मुनाफा भी अच्छा हुआ है। वहीं कारोबारी सोनू ने बताया कि दो दिनों के फूल व्यवसाय से वह काफी खुश हैं। नए साल पर तोहफा भेंट करने के लिए लोगों ने गुलदस्ते एवं गुलाब के फूलों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed