Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flooding of Saryu river poses threat to coastal villages

Basti News: सरयू में उफान से तटवर्ती गांवों पर संकट

Sat, 20 Sep 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Flooding of Saryu river poses threat to coastal villages
मोटरबोट पर जा रहे सुबिका बाबू गांव के लोग।
बस्ती। सरयू नदी फिर विकराल रूप लेने लगी है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों पर संकट मंडरा रहा है। चौबीस घंटे में नदी 10 सेंटीमीटर बढ़कर जलस्तर लाल निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है। तटवर्ती गांवों में पानी घुसने लगा है। लोगों का कहना है कि नदी भयावह रूप यदि लेगी तो कई गांवों के अस्तित्व मिट जाएंगे।
विज्ञापन

विक्रमजोत संवाद के अनुसार, नदी के बढ़ते हुए जलस्तर से ग्रामीण चिंतित है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी राम तिलक के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.920 मीटर पर रिकार्ड हुआ है। अगले दो दिनों में जलस्तर में कमी की संभावना है। लेकिन, ग्रामीणों में दहशत है। तटवर्ती गांवों के लोग नदी का तीव्र वेग देख सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने कटान में काफी जमीन गवां चुके लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस बार नदी ने विकराल रूप लिया तो कुछ गांव बच नहीं पाएंगे। कटान व जलभराव से परेशानियां बढ़ गई हैं। तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। लोग रात भर कटान क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के रानीपुर कठवनियां, केशवपुर, भरथापुर, कल्यानपुर के पड़ाव क्षेत्र, संदलपुर, भौसिया, कन्हईपुर, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, मड़ना माझा, माझाकिताअव्वल आदि गांवों के किनारों पर नदी फिर दबाव बनाने लगी है।
झिनकाई, दुर्गा प्रसाद, संतोष कुमार, हरीराम आदि ने बताया कि मौसम की मार, बाढ़ व कटान से हम लोगों की स्थिति खराब है। घर में राशन, पशु चारा आदि की दिक्कत हो रही है।
जेई बाढ़ खंड गौरव सिंह ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी के संकेत मिल रहे हैं। संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर है। संदलपुर गांव के पास कटानरोधी कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
दुबौलिया संवाद के अनुसार मैरुंड गांव सुबिका बाबू के लोगों की परेशानीं बढ़ गई है। लोग मोटर बोट से आ-जा रहे हैं। इस सीजन में चौथी बार गांव बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। ग्रामीण राम नाथ, देवलाल, मिथुन आदि कहते हैं कि इस सीजन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चौथी बार बाढ़ के पानी से गांव घिरा है। फसले खराब होने के कगार पर है। वहीं टेढवा, विसुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती और अशोकपुर ग्राम पंचायत के कुछ पुरवों की तरफ बाढ का पानी फैल रहा है। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के सामने ठोकर नंबर एक पर दबाव है।

मोटरबोट पर जा रहे सुबिका बाबू गांव के लोग।

मोटरबोट पर जा रहे सुबिका बाबू गांव के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed