{"_id":"5aaab3fd4f1c1bc3758b5a0c","slug":"flattened-furnaces-210-liters-of-wine-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"धधकती मिलीं भट्ठियां, 210 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धधकती मिलीं भट्ठियां, 210 लीटर शराब बरामद
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
अाराेपी
- फोटो : बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत। बृहस्पतिवार को एसएसटी और छावनी पुलिस ने 210 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
यह गिरफ्तारी घाघरा नदी के पास से हुई। बुधवार की देर रात एसएसटी और छावनी थाने की पुलिस संयुक्त रूप से धंधेबाजों के अड्डे पर पहुंच गई। पुलिस को सोती पार कर घने कास व मूंज के बीच धधक रही अवैध देसी शराब बनने की जानकारी मिली, जहां पहुंचते ही कई धंधेबाज भाग निकले। लेकिन मौके पर ही तीन आरोपी अजय निषाद, मनोज निषाद निवासी सुभाष नगर चंद्रपलिया, शंकर निषाद निवासी विशेषरगंज को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से ट्यूब में भरी 210 लीटर देसी शराब बरामद हुई। साथ ही बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीम ने लगभग 10 क्विंटल लहन मौके पर नष्ट कर दिया।
छापेमारी में एसएसटी प्रभारी विजय कुमार गौतम, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल राघवेंद्र, बुद्धेश कुमार, धनंजय, कुलदीप मिश्र आदि मौजूद रहे। गत दिनों से घाघरा नदी की दो धाराओं बीच उगे झाड़ झंखाड़ को शराब के धंधेबाजों ने मुफीद अड्डा बना लिया था। झाड़ियों के कारण दूर से भी गतिविधियों की जानकारी नहीं हो पाती थी। धीरे धीरे कई कच्ची शराब के धंधेबाजों ने यहां शराब की भट्ठियां शुरू कर दीं। पुलिस और आम जन की पहुंच से दूर इन क्षेत्रों में बनने वाली कच्ची शराब गोंडा, बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकर नगर आदि जिलों के सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तस्करी की जाती है।