फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five people of the same family died

अनियंत्रित कार पीछे से कंटेनर में घुसी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Thu, 12 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five people of the same family died
बसती। राष्ट्रीय राजमार्ग पुरैना चौराहे पर कार की दुर्घटना में पांच की मौत के बाद मौके पर निरीक्ष? - फोटो : BASTI
अनियंत्रित कार पीछे से कंटेनर में घुसी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
विज्ञापन

गोटवा बाजार/नगर बाजार (बस्ती)। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर नगर थाने के कटया पुरैना के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की बॉडी कटवाकर पांचों शवों को बाहर निकलवाया। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार सवार 14 वर्षीय बालिका बाल-बाल बच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गोड्डा जिले के हरवारा थानाक्षेत्र के सिरसी निवासी अब्दुल अजीज करीब 20 वर्षों से परिवार के साथ सालेह नगर रुचि खंड-2 थाना आशियाना लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी का काम करते थे। गांव में उनकी मां का बुधवार रात निधन हो गया। सूचना पाकर अब्दुल अजीज रात एक बजे परिवार के साथ गांव जाने के लिए कार से निकले। बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे नगर थाने के कटया के पास आगे चल रही कंटेनर अचानक दूसरी लेन में मुड़ी। तभी पीछे से पहुंची कार कंटेनर में पीछे से टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुुंच गए। कुछ देर में ही पुलिस पहुंची और गैस कटर से किसी तरह कार में फंसे लोगों को निकाला गया। इनमें अब्दुल अजीज (48), नर्गिश तबस्सुम पत्नी अब्दुल अजीज (45), एमन पुत्री अब्दुल अजीज (18), सिडरा पुत्री अब्दुल अजीज (10) तुबा पुत्री अब्दुल अजीज की मौत हो चुकी थी। कार में सवार सिर्फ दो लोग सुरक्षित बचे। इनमें कार चालक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। अब्दुल अजीज की 14 वर्षीय पुत्री अनम सुरक्षित बच गई। कार में मिले मोबाइल फोन के नंबर के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अजीज के साले ने दी तहरीर
हादसे की सूचना पाकर लखनऊ के सालेह नगर रुचि खंड-1 आशियाना लखनऊ निवासी फिरदौस आलम मौके पर पहुंचे। थाने जाकर फिरदौस आलम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आगे चल रही कंटेनर का चालक बिना संकेत दिए अचानक लेन बदलने लगा। बारिश के कारण ब्रेक लगाने के बावजूद कार कंटेनर से टकरा गई, जिसमें उनकी बहन, बहनोई और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट के जरिए सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती जिले में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed