फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five people including four criminals of Parshurampur arrested

Basti News: परशुरामपुर के चार बदमाशों समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 24 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Five people including four criminals of Parshurampur arrested
गोेंडा/बस्ती। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से एक सप्ताह पूर्व हुई लूट के मामले में छानबीन कर रही पुलिस टीम की रविवार शाम टैरवा बाजार से पहले पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

इसमें बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घूरनपुर निवासी किस्मत अली व गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के संगवा गांव निवासी विकास शर्मा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इन दोनों के साथ ही पुलिस ने तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 15 नवंबर को बीरपुर भरपुरवा बाजार में स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले केशवनगर ग्रंट पूर्वी निवासी रामकुमार वर्मा से तालागंज ग्रंट इटई गांव के पास पांच लाख रुपये से भरा बैग, लैपटॉप, फिंगर मशीन बदमाशों ने लूट ली थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए टैरवा बाजार के पास एकत्र होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने छपिया-परशुरामपुर मुख्य मार्ग पर टैरवा बाजार से पहले पुलिया के पास घेराबंदी की। वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इसी बीच दो बाइकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में किस्मत अली उर्फ बाबा व विकास शर्मा के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके साथ ही घेराबंदी करके बस्ती के परशुरामपुर थाने के जगदीशपुर निवासी पवन वर्मा, घूरनपुर निवासी अलीमुद्दीन व चकिया गांव निवासी लवकुश यादव को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, दो बाइक, लूटा गया लैपटाॅप व तीन लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि बस्ती पुलिस से बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने सीएससी संचालक से लूट में जिस अपाचे बाइक का प्रयोग किया था, वह एक माह पहले बस्ती के परशुरामपुर से लूटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed