फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five new cases of corona were found in the district

जिले में कोरोना के पांच नए केस मिले

Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five new cases of corona were found in the district
जिले में कोरोना के पांच नए केस मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर पहले से संक्रमित सात लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब भी 95 केस एक्टिव हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए व्यवस्थागत ढांचे में लगातार सुधार किया जा रहा है। एल-थ्री के अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में मरीजों पर आरआरटी की निगाह है। मरीजों की जांच में कोई गंभीर आने पर तत्काल उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा है। जिले में दवा और इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो गई है। कोरोना के लिए स्थापित अस्पतालों में मरीजों की संख्या नियंत्रित हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 573111 नमूने लिए जा चुके हैं। उनमें से 568615 की रिपोर्ट आ गई है। अब तक 556961 की निगेटिव पाई गई है। अब तक 11654 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 4496 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11220 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 324 की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed