{"_id":"630e55210c533a2fea323119","slug":"five-named-for-murderous-attack-on-four-friends-basti-news-gkp4488127148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दोस्तों पर जानलेवा हमले के आरोप में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दोस्तों पर जानलेवा हमले के आरोप में पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दोस्तों पर जानलेवा हमले के आरोप में पांच नामजद
छावनी थानांतर्गत बबुरहवा के पास हुआ था हमला
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
बस्ती। संतकबीरनगर के खलीलाबाद से अयोध्या जाते समय चार दोस्तों पर छावनी थाने के बबुरहवा फ्लाई ओवर के पास हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार देर रात बाइक सवार दबंगों ने चार युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में संतकबीरनगर जिले के गोला बाजार निवासी आयुष कसौधन की तहरीर पर मोइन, आमिर, तारिक निवासी अमोढ़ा छावनी, राजा सिंह निवासी धिरौली बाबू थाना छावनी और नगर थाना क्षेत्र बेलाड़ी निवासी अमन सिंह व अन्य अज्ञात युवकों पर बलवा, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस घटना में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी आवेश सिंह, यांशु गुप्ता, आयुष कसौधन और विशाल विश्वकर्मा घायल हुए थे। आवेश के सिर व पैर में गंभीर चोट आई है। इनका कहना है कि वह अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। देर होने के कारण विक्रमजोत के बबुरहवा के पास से वापस घर लौटने लगे। तभी उनकी कार का टायर पंचर हो गया। फोरलेन के किनारे गाड़ी खड़ी करते ही तीन बाइक पर सवार होकर पांच-छह हमलावर पहुंचे और पीटने लगे। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उनके पकडे़ जाने के बाद पता चल सकेगा कि उन लोगों ने कार सवार युवकों पर हमला क्यों किया।