फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five Amrit Sarovars decorated in the new year

Basti News: नए साल में सजकर तैयार हुए पांच अमृत सरोवर

Thu, 07 Mar 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five Amrit Sarovars decorated in the new year
बस्ती। जिले में पांच अमृत सरोवर बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि 16 अन्य अमृत सरोवरों का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही जिला पंचायत इनका भी निर्माण पूरा करवा देगी। इससे बेजुबानों की प्यास बुझेगी, वहीं सरोवर गांव के रमणीक स्थल बन जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के 21 गांवों में अमृत सरोवरों का कायाकल्प किया जा रहा है। इनमें पांच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाकी का कार्य भी लगभग 75 फीसदी पूरा होने वाला है। सरोवरों के निर्माण का निरीक्षण प्रभारी मंत्री व डीएम कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, हर्रैया के डुहवा मिश्र, छावनी के सोनबरसा, रामनगर के असुरैना, सल्टौआ के पकरी चौबे व रुधौली के महुआ गांव में अमृत सरोवर को सजा दिया गया है। जल्द ही जिला प्रशासन इन्हें ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बनकटी ब्लॉक के पड़री, सदर ब्लॉक के रैकवार, कुदरहा ब्लॉक के कड़जा, सांउघाट ब्लॉक के करनपुर, सदर ब्लॉक के बनगवां, कुदरहा के चौबाह, बनकटी के सिंघोरवा-कोहड़वा, कुदरहा के खखरा-अमानाबाद में तालाबों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।
बनकटी के भैंसा पांडेय, कुदरहा के भौरा व टिकरिया-महुआपार, बहादुरपुर के कूढ़ा पट्टी पृथी, बनकटी के नगरा बौड़ियार, रुधौली के करमहिया, धरैला, सेहुड़ा कला व कोठिया, कप्तानगंज के बसंतपुर, बहादुरपुर के रौसिंहापार गांव के तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं।


एक एकड़ में बनाए जा रहा अमृत सरोवर

जिला पंचायत के एएमए विकास मिश्रा के अनुसार, हर अमृत सरोवर के लिए कम से कम एक एकड़ की भूमि का चयन किया गया है। हर एक सरोवर पर 35 से 40 लाख रुपये खर्च किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जहां तीन स्टेप पर तालाब का सुंदरीकरण किया जा रहा है। सरोवर के चारों तरफ पाथवे, इंटरलॉकिंग व सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है। पूरे सरोवर की कटीले तार से बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed