फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   first evening of Basti Festival will be decorated with Deepdan

Basti News: आज फूलों की होली से शुरुआत, पांच को भोजपुरी के रंग से सराबोर करेंगी मालिनी

Fri, 03 Mar 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
first evening of Basti Festival will be decorated with Deepdan
बस्ती। जिला मुख्यालय के प्रेक्षागृह में शुक्रवार से शुरू हो रहे बस्ती महोत्सव में पहले दिन फूलों की होली आकर्षण का केंद्र होगी। वहीं आखिरी दिन रविवार को भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी लोगों को फाग के गीतों से सराबोर करेंगी। पहले दिन कुआनों के अमहट घाट पर दीपदान व कुआनों आरती का भी आयोजन किया जाएगा। रामायण बैले के साथ सूफी नाइट से 4 मार्च की शाम सजेगी।
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन यानी 3 मार्च को अपराह्न 3:30 बजे स्थानीय रिद्म एकेडमी के कलाकार गीत संगीत व नृत्य की प्रस्तुति अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में देंगे। शाम छह बजे दीपदान व आरती होगी। इसके बाद शाम सात बजे सांसद हरीश द्विवेदी व गोरखपुर सांसद रवि किशन तथा आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे फूलों की होली, मयूर नृत्य ग्रुप वंदना की प्रस्तुति, रात्रि नौ बजे हरि प्रसाद की अवध क्षेत्र का फरूवाही नृत्य की प्रस्तुति। रात्रि 9:30 बजे से वालीवुड नाइट में गोपाल तिवारी की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन चार मार्च को शाम चार बजे से कवि सम्मेलन, पांच बजे से सूफी नाइट, 6:30 बजे से कथक नृत्य, शाम सात बजे से रामायण बैले, रात 8:30 बजे से भोजपुरी नाइट होगी। भोजपुरी नाइट में रितेश पांडेय की टीम अपनी प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के अंतिम दिन पांच मार्च को शाम पांच बजे से भजन संध्या, लोकगायन, छह बजे से गंगा अवतरण कार्यक्रम, 7:30 बजे से कामेडी नाइट कलाकार राजन श्रीवास्तव का कार्यक्रम रहेगा। उसके बाद रात 8:30 बजे से लोकगायिका मालिनी अवस्थी अपनी टीम के साथ धूम मचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed