फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   first day 59 dtudents left examination

पहले दिन 59 परीक्षार्थियों को परीक्षा से तौबा

Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
basti
basti Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
first day 59 dtudents left examination
परीक्षा दे रहे छात्र। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की सत्र- 2017-18 इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुईं। पहले दिन केंद्रीय विद्यालय सहित शहर के चार केंद्रों पर अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई छात्र नकल करते नहीं पाया गया। मगर बोर्ड परीक्षा की तरह इसमें भी 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से तौबा कर लिया। 

 केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसएल करुण ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कुल 297 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें से 283 उपस्थित रहे। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा साढ़े 10 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे तक चली। इसी प्रकार सरस्वती विद्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में कुल 424 परीक्षार्थियों में से 15 ने परीक्षा छोड़ दी। श्रीराम पब्लिक स्कूल में 463 में से 16 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सेंट्रल स्कूल में कुल 280 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से चौदह ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed