{"_id":"5a9d8f984f1c1b8a258b58dd","slug":"first-day-59-dtudents-left-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 59 परीक्षार्थियों को परीक्षा से तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 59 परीक्षार्थियों को परीक्षा से तौबा
basti
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा दे रहे छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की सत्र- 2017-18 इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुईं। पहले दिन केंद्रीय विद्यालय सहित शहर के चार केंद्रों पर अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई छात्र नकल करते नहीं पाया गया। मगर बोर्ड परीक्षा की तरह इसमें भी 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से तौबा कर लिया।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसएल करुण ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कुल 297 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें से 283 उपस्थित रहे। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा साढ़े 10 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे तक चली। इसी प्रकार सरस्वती विद्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में कुल 424 परीक्षार्थियों में से 15 ने परीक्षा छोड़ दी। श्रीराम पब्लिक स्कूल में 463 में से 16 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सेंट्रल स्कूल में कुल 280 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से चौदह ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी की गई।