{"_id":"60c79da78ebc3e5dea6ea998","slug":"first-asked-for-leave-then-snatched-14-thousand-rupees-basti-news-gkp398114185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छुट्टा मांगा, फिर छीन लिए 14 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छुट्टा मांगा, फिर छीन लिए 14 हजार रुपये
विज्ञापन

बस्ती। पंजाब नेशनल बैंक सल्टौआ शाखा से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से बदमाशों ने 14 हजार रुपये छीन लिए। महिला का कहना है कि बैंक से करीब 50 मीटर दूर पहुंचने पर रुपये छुट्टा कराने के बहाने बदमाशों ने उसे रोका और हाथ में ली रकम छीनकर भाग गए।
महिला ने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर के साथ ब्रांच मैनेजर को दी। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या कला निवासी सुभावती देवी (50) सोमवार को दिन में 12 बजे सल्टौआ स्थित पंजाब नैशनल बैंक से रकम निकालने गईं। सुभावती ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बैंक खाते से निकाले गए 14 हजार रुपये लेकर घर के लिए निकलीं। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बैंक से करीब 50 मीटर आगे बढ़ते ही पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल से आए। दोनों ने उनसे छुट्टा मांगा।
जब तक वह कुछ समझ पातीं, उनके हाथ से रकम छीनकर दोनों भाग निकले। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी आलोक प्रसाद के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है।