फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Firing in dispute over giving side to school van in basti

Basti News: स्कूल वैन को साइड देने के विवाद में फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Mar 2023 11:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Mar 2023 11:59 AM IST
सार

पुरानी बस्ती थाने के बरदहिया निवासी राजमणि चौधरी का इसी थाना क्षेत्र के रमवापुर में श्रीमती प्रभा देवी बालिका इंटर कॉलेज के नाम से विद्यालय है। वह खुद वैन लेकर बच्चों को लाने के लिए बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोनहटी बुजुर्ग गांव में गए थे। इस गांव में वाहन की पास करने को लेकर वहीं के सद्दाम हुसैन से विवाद हो गया।

विज्ञापन
Firing in dispute over giving side to school van in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बस्ती जिले के पुरानी थानाक्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वाहन को साइड करने को लेकर स्कूल संचालक ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष योगेश सिंह पुसि बल लेकर तत्काल मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्तैल कब्जे में ले लिया गया है।

पुरानी बस्ती थाने के बरदहिया निवासी राजमणि चौधरी का इसी थाना क्षेत्र के रमवापुर में श्रीमती प्रभा देवी बालिका इंटर कॉलेज के नाम से विद्यालय है। वह खुद वैन लेकर बच्चों को लाने के लिए बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोनहटी बुजुर्ग गांव में गए थे। इस गांव में वाहन की पास करने को लेकर वहीं के सद्दाम हुसैन से विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान राजमणि ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल लिया और हवा में दो फायर कर दिया। जिसके बाद गांव के लोग सहम गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। राजमणि वैन लेकर जैसे ही स्कूल पर पहुंचे, पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed