{"_id":"65832ed2ec0bef2df60b273a","slug":"fire-started-due-to-short-circuit-three-houses-burnt-to-ashes-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8717-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जलकर खाक
Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया। बड़गाएं गांव में मंगलवार रात करीब 10:15 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चार लोगों का रिहायशी घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना देने के एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। आसपास के लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार, बड़गाएं निवासी संतलाल उर्फ खूंटी की झोपड़ी में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय परिजन सो रहे थे। आग की तपिश से उनके जागने पर आग फैल चुकी थी। बगल में खाना बनाने के लिए रखे गैस सिलिंडर तक आग पहुंच गई। सिलिंडर गरम होकर ऊपर की तरफ जलते हुए उड़ गया।
इससे आग अगल-बगल फैल गई। चपेट में आकर राजेंद्र व नंदलाल के घर भी आग लग गई। अन्नू का छप्पर भी आग की जद में आ गया। घटना में सभी के गृहस्थी का सामान व संतलाल का 15 हजार रुपये नकद व कपड़े जलकर राख हो गए। मौके पर जुटे लोग आग पर काबू करने के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाया।