{"_id":"6a62706a374c232c03095aa7","slug":"fire-breaks-out-in-thatched-shed-two-cattle-scorched-basti-news-c-207-1-bst1006-162904-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छप्पर में लगी आग, दो मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छप्पर में लगी आग, दो मवेशी झुलसे
विज्ञापन
मानिकचंद। रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दसिया के पुरवा कुड़निया में बुधवार की रात छप्पर के घारी में आग लग जाने से दो गाय बुरी तरह से झुलस गईं। इन्हें बचाने के चक्कर में एक किसान भी झुलस गया है।
रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दसिया के पुरवा कुड़निया में बुधवार की रात घर के बगल बनी घारी में आग लग गई। किसान अजीत कुमार पुत्र सुखराम ने जब गायों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो दौड़कर घारी के पास पहुंचा। जहां पर आग को देखते ही दोनों गायों की रस्सी काटकर बाहर निकाला।
इसी दरम्यान अजीत के ऊपर जलता हुआ एक बांस का टुकड़ा गिर गया। जिसमे वो खुद झुलस गए किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग से घारी में रखा लकड़ी व भूसा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पशुचिकित्साधिकारी दसिया डॉ. नुरुल हुदा सुबह मौके पर पहुंच कर दोनों गायों की हालत देख एक दूसरे डॉ. राजीव कुमार को भी बुला कर इलाज किया। उन्होंने बताया कि दोनों गाय छह माह की गर्भवती हैं और पचास प्रतिशत से भी अधिक जल गई हैं।
हल्का लेखपाल अरुण कुमार भी मौके पर हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है।