फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire breaks out in sugarcane crop, loss of twenty bighas

Basti News: गन्ने की फसल में लगी आग, बीस बीघे का नुकसान

Thu, 28 Nov 2024 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in sugarcane crop, loss of twenty bighas
- कप्तानगंज थानाक्षेत्र के राजा जोत गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के राजाजोत कला गांव में बुधवार की दोपहर गन्ने की फसल में आग लग गई। इसमें करीब 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर खराब हो गई। दमकल की दो गाड़ियो के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।
ग्रामीणों के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजाजोत कला गांव निवासी राजेश्वरी गुप्ता बुधवार को दोपहर 12:30 बजे खेत के मेड़ की सफाई कर रहे थे। वह अवशेष जलाए थे, जिससे बगल के गन्ने के खेत में आग पकड़ लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग में विवेक मणि पांडेय का दो बीघा, सीताराम का तीन बीघा, सुभाष पांडेय का पांच बीघा, लालमणी पांडेय का दो बीघा, राम प्रताप, राम चंद्र, रामसुख, रामरूप, सहदेव का आधा आधा बीघा सहित अन्य लोगों का गन्ना जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि किसी के झुलसने या जख्मी होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed