{"_id":"6aee4543b646c84eec0bd075","slug":"fir-registered-for-assault-following-court-order-basti-news-c-207-1-bst1001-171276-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट की प्राथमिकी
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के कुनाई गांव के राकेश कुमार यादव ने तहरीर दी कि 26 जुलाई को वह अपने भाई के साथ खेत में काम कर रहे थे। पुरानी रंजिश में बगल के गांव के विपक्षी एकजुट होकर पहुंचे और गाली देते हुए मारने-पीटने लगे।
दोनों भाई जान बचाकर अपनी दुकान की ओर भागे। वहां भी विपक्षी पहुंच गए और दुकान से खींचकर मारा-पीटा। उनके गले से सोने की चेन भी छीने ले गए और जानमाल की धमकी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बक्सर गांव के नूर आलम और उसके भाई आफताब आलम, मेहताब आलम, अशफाक अहमद व अशफाक के पुत्र अरहान अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद