फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged for kidnapping a teenager

Basti News: किशोरी को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 02 May 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for kidnapping a teenager
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने पति के साथ बस्ती किसी काम से गई थी। उसी दौरान 17 वर्षीय पुत्री को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़िता की मां ने 29 अप्रैल को नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed