{"_id":"5efcbc2a8ebc3e43082be2e1","slug":"fir-from-bdo-basti-news-gkp356605263","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने प्रमुख के प्रतिनिधि पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने प्रमुख के प्रतिनिधि पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ ने प्रमुख के प्रतिनिधि पर दर्ज कराया केस
महराजगंज (बस्ती)। बीडीओ और प्रमुख प्रतिनिधि के बीच हुए विवाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रमुख के प्रतिनिधि पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। प्रमुख के प्रतिनिधि ने भी बीडीओ पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मंगलवार देर शाम कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि पिंटू सोनकर व बीडीओ उमाशंकर सिंह विवाद हो गया। इसके पीछे क्षेत्र पंचायत के कार्यों में उपेक्षा और टेंडर का कारण बताया जा रहा है। हालांकि यह विवाद कई महीनों से चल रहा था। मंगलवार शाम करीब चार बजे हो रहा विवाद पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ। घटना की सूचना पर रात आठ बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा और सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह पहुंचे और जानकारी हासिल की।
देर रात बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने प्रमुख के प्रतिनिधि पिंटू सोनकर निवासी करचोलिया, दुर्गेश शुक्ला समेत अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बांधा डालने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। दूसरी ओर प्रमुख प्रतिनिधि ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह टेंडर के बारे में बात करने बीडीओ के पास गए थे। वहां जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनसे मारपीट की गई। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिली है।