{"_id":"6aad818df4fd052e7c0ce49d","slug":"fir-against-14-for-luring-a-person-to-a-house-attacking-and-robbing-them-basti-news-c-207-1-bst1019-167125-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर बुलाकर हमला और लूटपाट का आरोप, 14 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर बुलाकर हमला और लूटपाट का आरोप, 14 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
रुधौली। घर बुलाकर जानलेवा हमला करने और लूटपाट के आरोप में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर रुधौली पुलिस ने 13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिपरपाती निवासी मनोज कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब नौ बजे दसिया निवासी चंदन उर्फ अंकुर चौधरी ने फोन पर उनके साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत करने पर चंदन के पिता चंद्रशेखर चौधरी ने बातचीत के लिए उन्हें घर बुलाया।
मनोज के मुताबिक, घर पहुंचने पर अंकुर, चंद्रशेखर समेत 14 लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनके साथ गए अरविंद चौधरी की उंगली में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि हमले के दौरान तीन मोबाइल फोन, वाहन में रखा दो लाख रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज भी लूट लिए गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार में भी तोड़फोड़ की। क्षतिग्रस्त वाहनों में लाठी-डंडे और बीयर की बोतलें रखकर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।