फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   find out 21222 duplicate voters

21,222 डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित

Mon, 20 Jun 2016 11:27 PM IST
basti
basti Updated Mon, 20 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
find out 21222 duplicate voters
बैठक - फोटो : ramesh mishra
बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर स्थानीय स्तर पर रिहर्सल शुरू हो चुकी है। सोमवार को इस संबंध में डीएम की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बाद में प्रेस को डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि कुल 21,222 डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान सर्वे के दौरान की गई है। इन सभी का नाम वोटर लिस्ट से काटने से पहले नोटिस जारी किया जाएगा। बताया कि प्रत्येक 1500 मतदाताओं पर एक नया मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव है, इसे देखते हुए कुल 87 नये मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


बताया कि 22 जून को सभी मतदेय स्थलों का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उसके बाद आपत्ति और सुझाव देने के लिए एक हफ्ते का समय लोगों को मिलेगा। बताया कि लगभग तीन हजार मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में नये मतदेय स्थल बनाना प्रस्तावित है, उनमें हर्रैया में 110 कप्तानगंज में 24, रुधौली में 28, सदर में 11 और महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 13 सहित कुल 87 नये मतदेय स्थल बनेंगे। हालांकि, प्रत्येक 1500 मतदाताओं पर जो एक नया मतदेय स्थल बनाने का आयोग का निर्देश है, उसके तहत कुल 129 मतदेय स्थल बनना था, मगर समायोजन करने के बाद जो नये मतदेय स्थल बनाना है, उसकी संख्या 87 है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर रामप्रसाद, भानपुर एससी शर्मा, हर्रैया हरिश्चंद्र व एसडीएम रुधौली चंद्रशेखर मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बंधे को लेकर डीएम एसडीएम हर्रैया को चेताया

बस्ती। बैठक के बाद डीएम ने एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र को चेताते हुए कहा कि अगर वीडी को कोई नुकसान हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि बंधे को जितने भी अखबारों में खबर प्रकाशित हो रही है, उसकी कटिंग एकत्रित कर उस पर त्वरित कार्रवाई करें। एसडीएम ने बताया कि वह चार बार वीडी बंधे का निरीक्षण कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed