फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Filaria eradication campaign from 10th, team will go door to door

Basti News: 10 से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर जाएगी टीम

Tue, 06 Aug 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Filaria eradication campaign from 10th, team will go door to door
जिले भर के लिए बनाई गई 2305 टीमें, प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल
विज्ञापन




385 सुपरवाइजर करेंगे अभियान की निगरानी, रैपिड एक्शन टीम रहेगी तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (फाइलेरिया उन्मूलन) अभियान का शुभारंभ 10 अगस्त से होगा। यह 2 सितंबर तक चलेगा। इसके जरिये फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति आमजन में जागरूकता लाई जाएगी। जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायतीराज कार्यालय व बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।

यह जानकारी सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे ने दी। सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से फाइलेरिया उन्मूलन को सफल बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक फाइलेरिया जैसी बीमारियाें का समूल नाश हो। यह मच्छर के काटने से होने वाला संक्रामक रोग है। ग्राम प्रधान व कोटेदार को फाइलेरिया से बचाव के तरीके सुझाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अभियान में प्रबुद्ध वर्ग, जनप्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिकों को फाइलेरिया से बचाव की गोली खिलाकर आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालयों में प्रार्थना सभा में बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि सरकार ने 2027 तक फाइलेरिया के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगर किसी को फाइलेरिया नहीं है और वह उसकी दवा का सेवन करेंगे तो मच्छर काटने के बाद उन्हें फाइलेरिया नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ब्लाॅकवार 2305 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में एक आशा व एक अन्य सहयोगी शामिल रहेंगे। टीम की निगरानी के लिए 387 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। प्रत्येक टीम रोज 25 घरों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें फाइलेरिया की गोली खिलाएगी। सप्ताह में तीन दिन रविवार, शनिवार व बुधवार को टीम अपना फीड बैक प्राप्त कराएगी।




...

रैपिड टीम भी बनाई गई



फाइलेरिया की गोली खाने के बाद कुछ लोगों में थोड़ी देर के लिए घबराहट की समस्या हो सकती है। इसके लिए रैपिड टीम बनाई गई है जो मौके पर ऐसे लोगों का इलाज करेेगी। छोटे बच्चे, गर्भवती व गंभीर रोग से पीड़ित को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन नहीं करना है। इस तरह की सात प्रतिशत आबादी में दवा नहीं वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed