{"_id":"678566474b3c2bd46c0efdad","slug":"fighting-over-wire-fencing-dispute-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130377-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तार से घेराबंदी के विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तार से घेराबंदी के विवाद में मारपीट
Tue, 14 Jan 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। पुलिस ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट की घटना में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
नरहरपुर निवासी दिनेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह और उनके चचेरे भाई सुरेश कुमार रविवार की सुबह सड़क पर अपनी जमीन देखने जा रहे थे।
आरोप है कि विपक्षियों ने कटीले तार से खुद की जमीन में घेराबंदी कर दी। यह देख विरोध किया और घर पर फोन किया। इसे लेकर विपक्षियों ने सब्बल, गेड़ासा, लाठी-डंडे से मारने के लिए दौड़ा लिया।
सुरेश को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। उनके चाचा पटेश्वरी, भतीजा दीपक कुमार व चाची सुभावती को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नरहरपुर निवासी हरिश्चंद्र, रामप्रकाश, महेश कुमार, राममूरत समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। संवाद睊