{"_id":"61c21d49bb939e3cb517f4fe","slug":"fighting-over-wheat-sowing-dispute-four-nominated-basti-news-gkp4207552119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बोने के विवाद में मारपीट, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बोने के विवाद में मारपीट, चार नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं बोने के विवाद में मारपीट, चार नामजद
नगर थाने के भोड़सर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में गेहूूं बोने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोड़सर निवासी राजकुमारी पत्नी रमेश यादव ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गेहूं बोने के विवाद को लेकर गांव के ही दिनेश यादव, अनूप यादव, सरिता यादव पत्नी दिनेश यादव व अनूप यादव की पत्नी विवाद कर अपशब्द कह रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो सभी लोग उनके घर में घुस गए और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिसमें उनके पति रमेश यादव के हाथ की हड्डी टूट गई।
थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-----------