{"_id":"6589ce26a4dd9e592002a954","slug":"fighting-mother-and-daughter-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8984-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट, मां-बेटी घायल
Tue, 26 Dec 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की मां-बेटी घायल हो गईं। वहां के रोशनलाल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के रामदास अपशब्द कह रहे थे। जबपत्नी माया देवी व बेटी खुशी ने इसका विरोध किया तो रामदास, राज कुमारी, सरोज पत्नी श्यामू व श्यामू एक राय होकर अपशब्द कहते हुए पत्नी व बेटी की लात-घूसों व डंडे से पिटाई कर दी। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन