फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting for reprimanding for breaking the bat

Basti News: बैट तोड़ने का उलाहना देने पर मारपीट

Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fighting for reprimanding for breaking the bat
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बच्चे का बैट तोड़ने वाले के घर उलाहना देने पर नाराज लोगों ने घर पर चढ़कर तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में गोपालपुर के धर्मदेव ने कहा है कि उनका छोटा बेटा शनिवार शाम को बैट बाल खेल रहा था। गांव के राजवंत ने उससे बाल मांगा। न देने पर उसने बैट तोड़ दिया। इसका उलाहना देने से नाराज होकर रविवार सुबह पवन कुमार, उनकी पत्नी, राजवंत व रागनी उसके दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। पत्नी सत्यवती व भाई ब्रह्मदेव ने मना किया तो मारने-पीटने लगे। बचाने आई भाभी सुनीता को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कलवारी भानुप्रताप सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी बहादुरपुर सैय्यद वसी हैदर जैदी को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed