{"_id":"66e7283722e04ca8e5014e9d","slug":"fight-between-two-parties-in-land-dispute-seven-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1004-123864-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
Mon, 16 Sep 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे और धारदार हथियार का इस्तेमाल, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। सल्टौआ-गोपालपुर गांव में रविवार की सुबह करीब सात बजे जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सल्टौआ-गोपालपुर निवासी सुजीत राना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर गांव के परशुराम यादव, भरत राम यादव, संतराम यादव उर्फ झिक्की व राजाराम यादव लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर घर पर चढ़ आए। अचानक घर पर हुए हमले से वह लोग संभल पाते की सभी ने मारना-पीटना शुरू कर दिया।
घटना में उनके परिवार के मनीष राना, सूरज यादव, कुसलावती व नीतू यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि सुजीत राना की तहरीर पर केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।