फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fifth accused arrested in Neeraj murder case

नीरज हत्याकांड में पांचवां आरोपित गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in Neeraj murder case
नीरज हत्याकांड में पांचवां आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। रुधौली थाने के बहादुरपुर गांव में एक अगस्त की रात हुए नीरज सिंह हत्याकांड में पुलिस ने पांचवें नामजद आरोपित राम केवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले संतोष सिंह, झिनकू उर्फ कमलाकर सिंह, अमित सिंह उर्फ रत्नाकर सिंह व अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बहादुरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान का चुनाव संपन्न होने के बाद से प्रधान अमरदीप सिंह एवं गांव के अभिषेक सिंह के बीच रार चल रही थी। एक अगस्त की रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले थे। घटना में ग्राम प्रधान पक्ष के 50 वर्षीय नीरज सिंह की मौत हो गई थी। इसके अलावा दो लोगों की स्थिति को नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इस मामले में एक पक्ष अजीत सिंह की तहरीर पर गांव के रामकेवल सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, झिनकू, अनिल सिंह व अमित सिंह जबकि दूसरे पक्ष से अक्षय की तहरीर पर ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह, पंकज सिंह, विपिन सिंह, दीपक सिंह, मृतक नीरज सिंह, सुरेंद्र, विमल सिंह, ऋषभ व किशन के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पांच की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed