फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Festival: Navratri will begin from Chaitra Pratipada, Mother Bhagwati will come riding in a palanquin.

त्योहार : चैत्र प्रतिपदा से शुरू होगा नवरात्र पालकी में सवार होकर आएंगी मां भगवती

Sun, 15 Mar 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Festival: Navratri will begin from Chaitra Pratipada, Mother Bhagwati will come riding in a palanquin.
पुरानी बस्ती। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहा है। देवी पालकी की सवारी से आ रहीं। विक्रम संवत 2083 इसी दिन शुरू होगा। इसमें ग्रहों का नया मंत्रिमंडल दायित्व संभालेगा। इस बार राजा गुरु वृहस्पति रहेंगे और मंत्री पद मंगल के जिम्मे होगा।
विज्ञापन

संजय शुक्ला ने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से नवरात्र एवं नवसंवत्सर प्रारंभ होता है। श्रद्धालु आदिशक्ति की व्रत उपासना करते हैं। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन का क्रम अनवरत 9 दिनों तक चलेगा। देवी पालकी से आएंगी और माता का दरबार पूरे नौ दिन सजेगा। प्रतिपदा में सर्वार्थ सिद्धि योग एवं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। इसमें राम जन्म के सोहर गीत की धूम रहेगी। नौ दिन व्रत रखने वाले 28 मार्च को व्रत समापन पारण करेंगे। बताया कि माता की वापसी गजराज पर होगी। दोनों वाहनों का उत्तम फल धर्मशास्त्र में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed