फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fed up with son's habits, mother used to take daughter-in-law's side

पति-पत्नी के झगड़े में गई जान: बेटे की आदतों से आजिज मां लेती थी बहू का पक्ष, नहीं पता मिलेगी दर्दनाक मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Thu, 01 Jun 2023 11:19 AM IST
सार

परिवार के लोग बताते हैं कि पांच साल से निठल्ला बैठकर दूसरे की कमाई खाने का बैजनाथ आदी हो चुका था। मां और पिता से ही अपना जेब खर्च मांगता था। उन लोगों के इनकार करने या कोई मजबूरी बताने पर झगड़ा करने लगता था। सब लोग कह रहे हैं कि जन्म-देकर बड़ा करने वाली मां को इतनी निर्दयता से मार डाला।

विज्ञापन
Fed up with son's habits, mother used to take daughter-in-law's side
नगर थाने के मुड़िला कठार निवासी कौशल्या को लेकर कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचे गांव के लोग व पुलिस

विस्तार

 मां का हत्यारोपी बैजनाथ चाहता था कि जब वह अपनी पत्नी को मारे-पीटे या झगड़ा करे तो मां उसकी तरफदारी करे। जबकि बेटे की आदतों से आजिज मां कौशिल्या अपनी बहू का पक्ष लेती थी। इससे चिढ़कर वह कई बार पत्नी के साथ ही वह अपनी मां के ऊपर भी हाथ उठा देता था। मारपीट से आजिज पत्नी अक्सर गोरखपुर अपने मायके चली जाया करती थी। पांच दिन पहले भी उसे बैजनाथ ने मारापीटा था। जिसके बाद वह मायके चली गई थी।

विज्ञापन


बुधवार को इसी बात को लेकर मां-बेटे में बहस हो रही थी। बैजनाथ अपनी मां से कह रहा था कि तुम्ही ने शालिनी का मन बढ़ा दिया है। कभी भी मेरा पक्ष नहीं लेती हो। हमेशा मेरे में ही कमी निकालती रहती हो। मां ने बोल दिया कि तुम्हारी करनी ही ऐसी है। इस पर वह मां के ऊपर टूट पड़ा। मां को पिटते देख बीच बचाव करने बहन दौड़ी तो उसे भी पीटने लगा। चंगुल से छूटने के बाद कौशिल्या जान बचाकर भाग रही थी लेकिन बैजनाथ पर मानो खून सवार था।
विज्ञापन


परिवार में मृतका के पति लक्ष्मन के अलावा सबसे बड़ा बेटा रंजीत है। जो सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा है। दूसरे नंबर का बैजनाथ और तीसरा बेटा पिन्टू है। पिंटू घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। दो बहन राधिका व माधुरी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार देर शाम उसके शव का पोखरा बाजार के निकट मनोरमा नदी के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बस्ती में बेटे ने बांस से पीटकर मां को मार डाला

सिरफिरे को कोस रहा पूरा गांव

नगर थाने के मुड़िला कठार गांव में बांस के टुकड़े से पीटकर मां को मौत के घाट उतार देने वाले सिरफिरे बैजनाथ को पूरा गांव कोस रहा है। परिवार में अक्सर झगड़े और मारपीट करने वाले इस सनकी को गांव में कोई भी पसंद नहीं करता था। परिवार के लोग बताते हैं कि पांच साल से निठल्ला बैठकर दूसरे की कमाई खाने का बैजनाथ आदी हो चुका था। मां और पिता से ही अपना जेब खर्च मांगता था। उन लोगों के इनकार करने या कोई मजबूरी बताने पर झगड़ा करने लगता था। सब लोग कह रहे हैं कि जन्म-देकर बड़ा करने वाली मां को इतनी निर्दयता से मार डाला।

इसे भी पढ़ें:चल रहा था जयमाल का कार्यक्रम, अचानक दुल्हन के बाबा पर टूट पड़े गांव के लोग, पीट-पीटकर मार डाला

सउदी अरब रहता था बैजनाथ
मां की हत्या का आरोपी बैजनाथ सउदी अरब में शटरिंग का काम करता था। करीब पांच वर्ष पहले घर से आने के बाद से वह यहीं रह गया। कोई कामकाज नहीं करता था और इधर-उधर समय गुजारता रहता था। उसका एक तीन वर्ष का बेटा वैभव भी है। घर का खर्च ठीक से न चलने पर पत्नी शालिनी टोकती थी तो उससे हमेशा विवाद करता रहता था। बेटे की करतूत से वाकिफ मां कौशल्या बहू का ही पक्ष लेती थी। जिससे बैजनाथ मां से हमेशा नाराज रहता था।

इसे भी पढ़ें: बंद फैक्टरी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस
कौशिल्या हत्याकांड में मृतका के पति लक्ष्मण निषाद ने अपने बेटे बैजनाथ के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें लिखा कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके बेटे बैजनाथ ने उसकी पत्नी यानी अपनी मां के ऊपर बांस के टुकड़े से कई प्रहार किया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बैजनाथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed