{"_id":"6477a6cc91f85df7d80f9bf4","slug":"son-killed-mother-by-beating-her-with-bamboo-in-basti-basti-news-c-7-1-gkp1014-190036-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती में बेटे ने बांस से पीटकर मां को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती में बेटे ने बांस से पीटकर मां को मार डाला
Thu, 01 Jun 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगर थाने के मुड़िला कठार गांव की मृतका कौशल्या की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार (बस्ती)। सास का बहू का पक्ष लेना बेटे को इतना नागवार गुजरा कि उसने बांस से पीट-पीटकर मां को मार डाला। घटना नगर थानाक्षेत्र के मुड़िला कठार गांव की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
मुड़िला कठार निवासी बैजनाथ निषाद (25) बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे अपनी मां कौशल्या देवी (55) को लात-घूसों से मारने लगा। घर में मौजूद उसकी बहन माधुरी मां को बचाने के लिए दौड़ी। इसी बीच मौका पाकर कौशल्या देवी जान बचाकर भागने लगीं। लेकिन बैजनाथ ने बांस का टुकड़ा लेकर मां को दौड़ा
लिया। भागते में ही मां के सिर पर बांस के टुकड़े से लगातार प्रहार करता रहा। कुछ दूर बाद लहूलुहान होकर कौशल्या देवी जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद भी वह मां को पीटता रहा। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मरणासन्न हालत में पड़ीं कौशल्या देवी को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।