फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager Molested by taking her to closed factory in Gorakhpur

गोरखपुर में हैवानियत की हद पार: बंद फैक्टरी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Wed, 31 May 2023 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 May 2023 02:10 PM IST
सार

खोराबार इलाके की रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर राजन बंद फैक्टरी में लेके चला गया। मंगलवार रात में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। सुबह थोड़ा होश आने पर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई।

विज्ञापन
Teenager Molested by taking her to closed factory in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में बंद फैक्टरी में ले जाकर 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूरी रात किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान के भतीजे राजन राजभर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके की रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर राजन बंद फैक्टरी में लेके चला गया। मंगलवार रात में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। सुबह थोड़ा होश आने पर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 12 साल की बच्ची बनी मां, इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर आया दरिंदा, तबाह कर दी जिंदगी


इस वारदात को सुनकर मां के पैरे तले से जमीन खिसक गई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस बीच अधिक रक्तस्राव होने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि घटना में दो अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed