फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bride grandfather was beaten to death after finding less fish IN Gorakhpur

शादी में हत्या: चल रहा था जयमाल का कार्यक्रम, अचानक दुल्हन के बाबा पर टूट पड़े गांव के लोग, पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 01 Jun 2023 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

गोरखपुर में शादी समारोह में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ लोगों ने पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। विवाद में आठ लोग घायल भी हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि दूल्हे की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी मारपीट करते रहे।

विज्ञापन
bride grandfather was beaten to death after finding less fish IN Gorakhpur
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के बैजूडीहा गांव में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ युवकों ने दुल्हन के बाबा गेना गुप्ता (65) को पीटकर मार डाला। वहीं पथराव और मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मनबढ़ों ने दूल्हे की चेन भी लूट ली। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल सुनीता गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


उधर, लड़ाई-झगड़े के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसके सामने भी आरोपी युवक मारपीट करते रहे। बाद में थाने से फोर्स आने पर आरोपी मौके से भागे। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में आई थी। गांव के उमेश गुप्ता की बेटी की शादी होनी थी। जयमाल के समय खाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। खाने में मछली बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी के झगड़े में गई जान: बेटे की आदतों से आजिज मां लेती थी बहू का पक्ष, नहीं पता मिलेगी दर्दनाक मौत

मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे। देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के घरवालों पर गांव के कुछ लड़के ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पुलिस के आने के बाद आरेापी युवक भाग गए। शादी की रस्में पुलिस के पहरे में पूरी कराई गईं।

इसे भी पढ़ें: रास्ता में रोककर करता है परेशान: स्कूल आते-जाते छात्रा से की छेड़खानी, घर पर भेज दी चिट्ठी

मारपीट में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।-मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed