{"_id":"6912434f2bf34be4af09ee01","slug":"father-and-son-seriously-injured-in-road-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147381-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मार्ग दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मार्ग दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
Tue, 11 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के चौरी–मसकनवा मार्ग पर कुसमौर घाट के पास सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जटौलिया निवासी सालिक राम (45) पुत्र जगन्नाथ अपने बेटे सुनील (20) के साथ बाइक से मसकनवा बाजार जा रहे थे। कुसमौर घाट के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।