फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers turned away from garlic cultivation...Businessmen got a chance

Basti News: लहसुन की खेती से किसानों ने मुंह मोड़ा... धंधेबाजों को मिला मौका

Sat, 21 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers turned away from garlic cultivation...Businessmen got a chance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लहसुन के धंधेबाजों को देसी-विदेशी का खेल खेलने की गुंजाइश इसलिए बनी हुई है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर इसका उत्पादन बेहद कम है।
अनुकूल जलवायु और मिट्टी होने के बावजूद यहां के किसान इसकी खेती करने से भागते हैं। इसकी बड़ी वजह जमाखोरों की कुत्सित चाल बताई जा रही है।
आलू की तरह स्थानीय स्तर पर ज्यादा उपज हो जाने पर किसान को कई बार रेट नहीं मिल पाता। किसान कहते हैं कि इसमें रिस्क है।
लहसुन की मांग पूरी तरह से बाहर की मंडियों पर आश्रित है। जिले में सामान्य सीजन में दो से तीन टन की खपत है।
सहालग या त्योहारों में यह बढ़कर पांच टन तक पहुंच जाती है। बाहर की मंडियों से मंगाने के चक्कर में व्यापारी चीन का लहसुन भी मंगाते हैं।
देखने में सुडौल और देसी के मुकाबले सस्ता होने की वजह से लोग चीन वाला लहसुन ज्यादा पसंद करने लगे थे। हालांकि, इसके नुकसान को जानने के बाद लोगों का नजरिया बदल रहा है। बहादुरपुर ब्लॉक के प्रतापपुर निवासी किसान इंद्रजीत सिंह बताते हैं कि कुछ साल पहले वह एक एकड़ में लहसुन की खेती करते थे। अच्छा उत्पादन हुआ।
मगर, बेचने की बारी आई तो 15 रुपये किलो रेट पहुंच गया। ऐसे में लागत निकालना मुश्किल हो गया था। तब से केवल अपने इस्तेमाल भर की इसकी खेती करने लगे। नरायनपुर के किसान बाबूराम बताते हैं कि इसमें लेबर खर्च ज्यादा लगता है। निराई-गुड़ाई कई बार करना पड़ता है। हालांकि, इसमें कोई खास बीमारी नहीं लगती।
विज्ञापन

सब कुछ अनुकूल, सिर्फ पहल की जरूरत : जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, बस्ती जिले की जलवायु और मिट्टी लहसुन की खेती के लिए काफी अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ढंग से इसकी खेती की जाए तो अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, इसकी आसमान पर पहुंची महंगाई को काफी हद तक रोका जा सकता है। यहां सिर्फ किसानों में इसकी व्यवसायिक खेती की पहल करने भर की जरूरत है। .. े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed