{"_id":"60b7c3eb8ebc3e635648ffde","slug":"farmers-fertilizer-seed-shopkeepers-will-be-vaccinated-on-war-footing-basti-news-gkp3966679164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, खाद-बीज दुकानदारों को युद्धस्तर पर लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, खाद-बीज दुकानदारों को युद्धस्तर पर लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों, खाद-बीज दुकानदारों को युद्धस्तर पर लगेगा टीका
बस्ती। खाद-बीज के दुकानदारों, उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों से लेकर जिले के किसानों को युद्धस्तर पर कोविड का टीका लगाने के लिए अभियान चलेगा। इसके लिए सहकारिता और गन्ना विभाग के दफ्तर में वार रूम स्थापित किया जाएगा। जहां से अधिकारी हर दिन टीकाकरण की प्रगति का जायजा लेते रहेंगे।
जिला खाद समिति की बुधवार को विकास भवन में हुई बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने खाद, बीज, कीटनाशक के बिक्री केंद्रों को संचालित करने वाले तथा यहां पर सेवा लेने वाले सभी किसानों का कोविड-19 का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने खाद-बीज की कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि समय से खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला कृषि अधिकारी प्रत्येक सप्ताह खाद की उपलब्धता की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने कहा कि हर्रैया, बभनान और अन्य स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बढ़ाए गए हैं। कृषि क्षेत्र के थोक और फुटकर विक्रेता, उनके कर्मचारी, पल्लेदार, दुकानदारों को कोविड से बचाव का टीका लगवाएं। टीकाकरण का कार्ड दुकान पर प्रदर्शित करें।
बैठक का संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया। इसमें सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला, सहायक निबंधक सहकारिता प्रेमचंद्र प्रजापति, जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक पीपी गौतम, कृभको से वाईएन चतुर्वेदी, आईपीएल से महेंद्र कुमार दूबे, पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी, इफको के जियाउद्दीन सिद्दीकी, पंकज कुमार राय आदि उपस्थित रहे।