फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers did not show interest in Mahadaan, cow shelters received only 250 quintals of straw

Basti News: महादान में किसानों ने नहीं दिखाई रुचि गोशालाओं को मिला सिर्फ 250 क्विंटल भूसा

Mon, 25 May 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not show interest in Mahadaan, cow shelters received only 250 quintals of straw
बस्ती। पशुपालन विभाग ने जिले की गोशालाओं के लिए किसानों से हरे चारे के अलावा भूसा दान देने का आह्वान किया था। इस पर अभी तक सिर्फ 951 किसानों ने 250 क्विंटल भूसा दान दिया है। प्रशासन ने गोशालाओं में अगले छह माह के लिए करीब 4309 क्विंटल भूसा दान में लेने का निर्णय लिया है। फिलहाल, जागरूकता की कमी से किसान भूसा दान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले की 54 गोशालाओं में 3325 गोवंश संरक्षित हैं। इनके लिए साल भर में करीब 21546 क्विंटल भूसे की आवश्यकता होती है। शासन के निर्देशानुसार प्रति पशु 50 रुपये प्रतिदिन की दर से चारे के लिए धनराशि आवंटित की जाती है, इसके बावजूद कई बार हरा चारा और भूसा उपलब्ध नहीं हो पाता। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दान से भूसा प्राप्त करने का अभियान शुरू किया है। सीवीओ ने बताया कि अब तक जिले के 951 किसान इसके लिए आगे आ चुके हैं। सीवीओ ने बताया कि जनपद में भूसा महादान अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इससे किसान दान के लिए आगे आ रहे हैं। बताया कि चालू सत्र में दान में जो भूसा लेना है उसका लक्ष्य 4309 है, जिसमें 250 क्विंटल भूसा प्राप्त हुआ है। वहीं, क्रय के जरिये 17237 क्विंटल भूसा लेना है। अब तक 2530 क्विंटल भूसा की खरीदारी 10 हजार 238 किसानों से खरीदारी कर लिए हैं। अब तक जनपद में 11 हजार 189 क्विंटल भूसा एकत्र कर लिया गया है। विभाग के अनुसार, एक क्विंटल भूसा 840 रुपये में खरीद रहे हैं। जिसमें 21 लाख 25 हजार 200 रुपये का भूसा विभाग की ओर से क्रय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed