फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers' breathing stuck due to drizzle at night

Basti News: रात में बूंदाबांदी से किसानों की अटकीं सांसें...सुबह चटख धूप ने किया परेशान

Fri, 12 Apr 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers' breathing stuck due to drizzle at night
बुधवार रात बादलों के गरजने व बूंदाबांदी से सहमे रहे किसान
विज्ञापन

14 व 15 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में आए दिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिला रहा है। बुधवार देर रात करीब एक बजे हुई बूंदाबांदी ने किसानों को बेचैन कर दिया। रात में बादलों की गरज सुनकर लग रहा था कि खेतों में पककर खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी। मगर, बूंदाबांदी के बाद बारिश का माहौल ठंडा पड़ गया। सुबह चटख धूप देखकर किसानों ने राहत की सांस ली।
तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को दिन में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे। रात में 10 बजे तक मौसम सामान्य बना रहा। इसके बाद रात में करीब एक बजे अचानक बादलों के गरजने की आवाज ने सभी को नींद से उठा दिया।
विज्ञापन

आसमान में घने बादल देखकर किसान सकते में आ गए। वह कुछ समझ पाते की बूंदाबांदी शुरू हो गई। गौर के किसान राजेश बताते हैं कि रात में बूंदाबांदी देखकर फसल को लेकर चिंता बढ़ गई। रातभर नींद नहीं आई। यदि बारिश हो गई होती तो सारी पूंजी पानी में मिल जाती है। बृहस्पतिवार को दिनभर धूप खिली रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 15 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे व हवा सामान्य गति से कुछ तेजी से चलेगी। तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। 14 व 15 अप्रैल को हल्की बारिश व आंधी आने के आसार हैं। किसान तब तक फसलों को सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed