फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers' anger erupted over discrimination in indent distribution and shortage of sugarcane slips.

Basti News: इंडेंट वितरण में भेदभाव व गन्ना पर्चियों की कमी पर फूटा किसानों का गुस्सा

Mon, 16 Feb 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupted over discrimination in indent distribution and shortage of sugarcane slips.
-पांऊ गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
कलवारी। मुंडेरवा चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पाऊं पर इंडेंट वितरण में भेदभाव, ट्रकों और गन्ना पर्चियों की कमी को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने रविवार को केंद्र पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। गन्ना विकास अधिकारी के मौके पर पहुंचने तक धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

गन्ना किसान अमरेन्द्र पांडेय, दीपचंद यादव, हरिओम त्रिपाठी, राम मणि ओझा, मोहम्मद सुलेमान उर्फ खजूर सिंह, अबरार अहमद, लाल चन्द चौधरी, शाह आलम, राम सुभाग मौर्य, राजेश मौर्य, रामू कन्नौजिया, शिवा कन्नौजिया एवं राम शोहरत गुप्ता ने बताया कि गन्ने की पर्ची अब तक कई किसानों को नहीं मिल सकी है। इससे उनकी उपज खेतों और केंद्र पर सूख रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि आसपास के अन्य गन्ना केंद्रों की तुलना में पाऊं केंद्र को कम पर्चियां और कम ट्रक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तैयार गन्ना समय पर मिल तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों से शिकायत करने पर संतोष जनक जवाब देने के बजाय बदसलूकी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा चीनी मिल के गन्ना विकास अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इंडेंट के अनुसार ही ट्रक और पर्चियों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिल 25 मार्च तक संचालित रहेगी और किसी भी किसान का गन्ना बिना कॉल किये नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed