{"_id":"5e95ea188ebc3e769250418a","slug":"farmer-pumflet-basti-news-gkp3480193193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंफ्लेट से किसानों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंफ्लेट से किसानों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और कृषिकर्मी बांटेंगे बीस हजार पंफ्लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कृषि विभाग 20 हजार से अधिक पंफ्लेट छपवा रहा है। इसमें फसल कटाई, मड़ाई, बिक्री आदि करते समय सावधानियां और बचाव के तरीके बताए जाएंगे। पंपलेट को प्रधान व कृषि कर्मियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे वे संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक हो सकें।
फसल कटाई, मड़ाई व अन्य कृषि कार्यों को सशर्त लॉकडाउन में छूट प्रदान की गई है। शासनादेश के अनुसार किसान और श्रमिक फसल कटाई के समय एक दूसरे से कम से कम दो मीटर की सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। मुंह और चेहरे को हमेशा ढंके रहेंगे। कटी हुई फसल का बोझ इतने वजन का बांधे की अकेले उठा सकें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कृषि कार्यों को लॉक डाउन में सशर्त छूट प्रदान की गई है। किसानों को जागरूक करने के लिए बीस हजार से अधिक पंफ्लेट छपवाए जा रहे हैं।