फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmer injured by bull attack dies

Basti News: सांड़ के हमले से घायल किसान की मौत

Sun, 03 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured by bull attack dies
टिनिच, बस्ती। सांड़ के हमले से घायल किसान की मौतगांव निवासी 65 वर्षीय मंगल निषाद उर्फ पंचम 24 नवंबर की रात शौच के लिए घर से बाहर बने शौचालय में जा रहे थे। इसी दौरान सांड़ के उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले में घायल पंचम को स्वजन अस्पताल ले गए। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी निजी अस्पताल में मौत हो गई। पंचम की शादी नही हुई थी। वह भाई लालता कर साथ रहते थे। गांव वालों ने बताया कि सांड़ अब तक गांव के दर्जन भर लोगों को घायल कर चुका है। गांव के एक अन्य व्यक्ति का इलाज एक साल से चल रहा है। कई बार लोगों ने ब्लॉक और तहसील के अधिकारियों से साड़ को पकड़वाने की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि हमले में घायल पंचम की शनिवार को जान चली गई। यदि समय रहते जिम्मेदार जागे होते तो शायद इतनी बड़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed