{"_id":"685aff498c5e53d4050c4289","slug":"farmer-dies-after-getting-stuck-in-pressure-trolley-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138911-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रेशर ट्रॉली में फंसकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रेशर ट्रॉली में फंसकर किसान की मौत
Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मूड़घाट के पास अपनी ही प्रेशर ट्राॅली की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। उनकी प्रेशर ट्राॅली में कुछ खराबी आ गई थी। उसे ठीक करते समय अचानक ट्रॉली का प्रेशर लीक हो गया और डारीडीहा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उनके अनुरोध पर नियमानुसार शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
कोतवाली थानाक्षेत्र के डारीडीहा निवासी राजेंद्र चौधरी खेती-किसानी करते थे। उनके पास अपना ट्रैक्टर व प्रेशर ट्राॅली है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में किसी काम से मूड़घाट के अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गए थे। चौकी प्रभारी बड़ेवन ने बताया कि राजेंद्र चौधरी की प्रेशर ट्राॅली में कोई गड़बड़ी आ गई थी, जिसे वह खुद ही चेक करने लगे। इसी दौरान हुए हादसे में वह प्रेशर ट्राॅली की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े और सूचना पुलिस को भी दी। एंबुलेस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।