{"_id":"68a38ac917f1fd5d760227d6","slug":"farewell-given-to-retired-teachers-basti-news-c-207-1-bst1001-142204-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेवानिवृत्त शिक्षामित्रों को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेवानिवृत्त शिक्षामित्रों को दी गई विदाई
Tue, 19 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। 30 जून को सेवानिवृत्त हुए शिक्षामित्रों के लिए बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कठैचा में विदाई का समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षामित्र चंद्रभान चौधरी और बद्री प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत होने पर शिक्षामित्र एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।
मुख्य अतिथि बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षा मित्रों का अहम योगदान है। उनके योगदान की सराहना होनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव एवं शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम पराग ने कहा कि शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती है। इस मौके पर अनिल त्रिवेदी, रामचंद्र शुक्ल, राघवेंद्र उपाध्याय, मो. इकबाल, दुर्गेश राव आदि मौजूद रहे। संवाद