फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family suspects conspiracy in Kaifiya suicide case

Basti News: कैफिया खुदकुशी मामले में परिवार को साजिश का संदेह

Wed, 12 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 12 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Family suspects conspiracy in Kaifiya suicide case
बेटी की खुदकुशी के गम में बेहाल पिता व परिवार के लोग- ढाढस बंधते रिश्तेदार-
संवाद न्यूज एजेंसी कलवारी/ बहादुरपुर (बस्ती)। 24 साल की इंजीनियर कैफिया अंजुम की खुदकुशी के पीछे गहरी साजिश का संदेह है। पिता और परिवार के अन्य लोगों को शक है कि किसी ने उसे इसके लिए उसकाया है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि सोशल मीडिया पर लाइव रहकर उसने अपनी इहलीला समाप्त की है। ऐसे में उसके पिता खिलाफत उर्फ सैय्यद अहमद चाहते हैं कि उनकी इंजीनियर बिटिया को इंसाफ मिले।
विज्ञापन

बेटी के मोबाइल फोन का डेटा निकालकर इस बात का खुलासा करने की पुलिस से मांग कर रहे हैं कि जिस नंबर से बेटी के मोबाइल पर कॉल आई थी, उसकी जांच कराई जाए। एसओ कलवारी जनार्दन प्रसाद बताते हैं कि मोबाइल फोन का कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है। व्हाट्सएप कॉल की हिस्ट्री भी जांच की जा रही है। एचपीसीएल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी ज्वाइन करने जा रही युवती ने किस वजह से फंदे से लटकना कबूल किया, यह हर किसी को कचोट रहा है। परिवार के लोग भी घटना से हैरान हैं, मानो उनके हाथ से किसी ने उम्र भर की कमाई छीन ली हो।
विज्ञापन

मंगलवार को पिता ने बताया कि पढ़ाई में वह इतनी तेज थी कि उसे आंबेडकरनगर के अकबरपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटे करने का मौका मिला था।
गायघाट क्षेत्र के ही सुभावपुर निवासी अपनी सहेली अंशिका चौधरी के साथ हॉस्टल में रहकर उसने पढ़ाई पूरी की। 12 फरवरी को उसका लखनऊ में एचसीपीसीएल की तरफ से साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें पास होने के बाद उसे अप्रैल मेंं ज्वाइन करना था। मगर जाने ऐसा क्या हुआ कि उसने खुद को फंदे से लटका लिया। इसका रहस्य जानने के लिए परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12:30 बजे आई थी व्हाट्सएप पर कॉल : पिता ने बताया कि बेटी का मोबाइल जब मिला तो उ स्क्रीन देखकर लग रहा था कि उसे किसी ने रात 12:30 बजे व्हाट्सएप कॉल किया था। संदेह है कि उसी के बाद उसने खुद को फंदे से लटकाया होगा।

पुलिस की शुरुआती जांच में कई नंबरों से कॉल आने की बात सामने आई है, जिसमें परिवार के लोगों के भी नंबर शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि उसे जगाते समय कोई आहट नहीं हुई होगी तो घर के लोगों ने उसके नंबर पर फोन मिलाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed