{"_id":"5e9f23408ebc3e909c3bd7c0","slug":"family-quarntine-in-basti-basti-news-gkp348778314","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद से आया युवक, पूरा परिवार क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद से आया युवक, पूरा परिवार क्वारंटीन
विज्ञापन
लोगो का परीक्षण करती मेडिकल टीम।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद से आया युवक, पूरा परिवार क्वारंटीन
भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लॉक के एक गांव में सहारनपुर के देवबंद से 29 मार्च को आकर बिना किसी को सूचना दिए घर में रहने वाले एक युवक के पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है।
ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी और प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने गांव पहुंचकर सभी को घर से बाहर निकलवाया। सीएचसी की रैपिड रिस्पांस टीम ने युवक के साथ घर के सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की। किसी में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नहीं मिले, लेकिन सभी को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन करा दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे जिले से आकर प्रशासन को सूचना दिए बिना घर में रहने पर ग्राम प्रधान की शिकायत पर युवक सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने सहित अन्य विविध धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विश्वास ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज भेजकर युवक का सेंपल परीक्षण कराया जाएगा।