फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family members are adamant on demanding action against moneylenders, agreed on assurance of investigation

Basti News: सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, जांच के आश्वासन पर माने

Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Family members are adamant on demanding action against moneylenders, agreed on assurance of investigation
संवाद न्यूज एजेंसी हर्रैया (बस्ती)। भदावल बाजार में शनिवार को सूदखोरों से तंग आकर ट्रक मिस्त्री राजू ने जहर खाकर जान दे दी थी। रविवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के बाद राजू का शव जब घर लाया गया तो परिजनाें ने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग करते अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह खबर लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन प्रभारी निरीक्षक के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। परिजनों के मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ, मगर वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

राजू की पत्नी आशा ने बताया कि एसपी अभिनंदन को तहरीर दी है। उसने गोभिया गांव के दो लोगों पर सूद के रुपये के लिए पति पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आशा ने आरोप लगाया कि पति ने सूद पर लिए गए 50 हजार के बदले 1.70 लाख रुपये दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सूदखोर डेढ़ लाख रुपये बकाया बता रहे थे। पति को प्रताड़ित करते थे। शनिवार को सूदखोरों ने शाम तक रुपये नहीं देने पर मरने के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी। इसी के बाद उनके पति ने भयवश जहर खा लिया।
उधर, हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजन सूदखोरों के दबाव में आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई भी की जाएगी।

वाहनों की ग्रीसिंग करता था राजू ःभदावल चौराहे पर राजू कसौधन पेट्रोल पंप के बगल हाईवे के किनारे किराये के मकान में रहता था। वह वाहनों में ग्रीस भरने का कार्य करता था। इसी से वह परिवार का खर्च चलाता रहा।
उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। पत्नी आशा ने कहा कि पति जब घर आए तो बताया कि सूदखोर रास्ते में मिल गए थे और जबरन हर खाने के लिए विवश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed