{"_id":"5f186c6f8ebc3e63894d46b3","slug":"fall-from-bike-crushed-under-dcm-basti-news-gkp3591181138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुमरियागंज मार्ग पर बाइक से गिरी, ऊपर से गुजर गई डीसीएम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुमरियागंज मार्ग पर बाइक से गिरी, ऊपर से गुजर गई डीसीएम, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज मार्ग पर बाइक से गिरी, ऊपर से गुजर गई डीसीएम, मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खरहरा जप्ती गांव के पास बुधवार दोपहर सवा तीन बजे डीसीएम की चपेट में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनहा थाना क्षेत्र के हसनापुर की रहने वाली गीता (52) पत्नी स्व. विश्राम को अपने परिचित भाईलाल निवासी मिल्कीपुर अयोध्या के साथ बाइक से किसी काम से सल्टौआ जा रही थीं। बताया जा रहा है कि खरहरा जप्ती गांव के सामने पहुंचे ही सड़क पर अचानक सामने आए मवेशी से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठीं गीता बाइक से नीचे गिर गईं। इसी बीच पीछे से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। बाइक सवार भाईलाल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना क्षेत्र को लेकर उलझी पुलिस : सड़क हादसे के बाद सोनहा व वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीमा स्पष्ट न होने के कारण दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र में होने का दावा करने लगी। स्थानीय लोगों के बताने पर थानाध्यक्ष डीके सरोज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।