{"_id":"6609ffc048c08b39f7059747","slug":"fake-visa-handed-over-after-taking-rs-245-lakh-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114060-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 2.45 लाख लेकर थमा दिया फर्जी वीजा, अक्सर सामने आ रहे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 2.45 लाख लेकर थमा दिया फर्जी वीजा, अक्सर सामने आ रहे मामले
Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के बरदिया लोहार गांव के शख्स के साथ हुई ठगी, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी वीजा थमा देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को भी एक मामला सामने आया है। दुबौलिया क्षेत्र के बरदिया लोहार निवासी अमीउल्लाह का कहना है कि विदेश भेजकर अच्छी कंपनी से वीजा दिलवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये देने के लिए कहा। उसके बताए गए खाते में 2.45 लाख रुपये विभिन्न तिथियों में भेजा गया। लखनऊ एयरपोर्ट अधिकारियों ने वीजा फर्जी बताया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बरदिया लोहार निवासी अमीउल्लाह का कहना है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी नाजिम खां ने उसे झांसा दिया था कि अच्छी कंपनी का वीजा दिलाकर विदेश भेजवा देगा। इसके एवज में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। अमीउल्लाह के अनुसार, नाजिम खां के बताए खाते में विभिन्न तिथियों में दो लाख 45 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने वीजा दिया।
वह वीजा लेकर जब लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने पहुंचा तो एयरपोर्ट अधिकारियों ने वीजा को फर्जी बताकर लौटा दिया। इसकी शिकायत करने पर आरोपी नाजिम खां ने दूसरा सही वीजा दिलवाने के लिए कहा। इसके बाद उसने न तो वीजा दिलाया और न ही रुपये वापस किए। रुपये वापस मांगने पर जाने से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
...
पहले भी सामने आते रहे मामले
बहरीन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने, महिला से शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने का दो दिन पहले मामला सामने आया था। आरोप है कि उसे बहरीन में नौकरी लगवाने का सब्जबाग दिखाकर आरोपी ने पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी देने पर उसने जबरन गर्भपात करा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
...
केस-1
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी चंद्रभान ने तहरीर दी थी कि उनका बेटा बेरोजगार है। 21 नवंबर 2022 को इसी थाना क्षेत्र के औसापुर निवासी विजय कुमार, मनोज आदि मिले। उन लोगों ने कहा कि उनकी प्रदेश सरकार में जान पहचान है। रुपये खर्च करो तो तुम्हारे बेटे को लखनऊ नगर निगम में नौकरी दिलवा देंगे। दोनोें की बात पर विश्वास करके पांच लाख रुपये दे दिए। बाद में डेढ़ लाख रुपये और लिए। काफी समय बीतने के बावजूद नौकरी नहीं मिली।
...
केस-2
ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर लड़की से 7.30 लाख रुपये की ठगी के मामले में गौर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। बभनान के महागौरी नगर निवासी वंशिका जायसवाल ने तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए सुहानी शर्मा व संजय शर्मा ने फीमेल जॉब दिलाने का झांसा दिया। दोनों ने सात लाख 30 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए। इसके बाद ग्रुप बंद कर दिया।